Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में फिर चढ़ने लगा पारा, बारिश के भी आसार

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

23 Mar 2024

बंगाल में फिर चढ़ने लगा पारा, बारिश के भी आसार

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में तापमान 22 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसकी वजह से दिन के समय गर्मी और रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसका कारण है कि इसी हफ्ते लगातार तीन-चार दिनों तक बारिश हुई है और आज शनिवार को भी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि अगले हफ्ते से आसमान साफ होगा और फिर पारा चढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। उत्तर बंगाल के अलीपुरदर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी मौसम इसी तरह का बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News